अटल परिसर का शीघ्र होगा लोकार्पण — पार्षद अजय देशलहरे ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं महापौर को व्यक्त किए आभार

धमतरी। नगर के विकास को नई दिशा देने वाला अटल परिसर अब अपने लोकार्पण की दहलीज़ पर है। नगरवासियों के लंबे इंतज़ार के बाद यह भव्य एवं आकर्षक परिसर शीघ्र ही जनता को समर्पित किया जाएगा।
इस अवसर पर पार्षद अजय देशलहरे ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा महापौर श्री रामू रोहरा के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अटल परिसर का निर्माण एवं सौंदर्यकरण शहर की प्रगति और समृद्धि की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
देशलहरे ने कहा — “अटल परिसर के निर्माण व सौंदर्यकरण से नगर की प्रशासनिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह परिसर न केवल धमतरी की पहचान बनेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए विकास और सौंदर्य का प्रतीक भी रहेगा।”
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री द्वारा नगर विकास के प्रति दिखाई जा रही संवेदनशीलता, दूरदृष्टि एवं सौंदर्य दृष्टिकोण प्रशंसनीय है। वहीं, महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा शहर के सर्वांगीण विकास और सौंदर्यकरण हेतु किए जा रहे प्रयास भी सराहनीय हैं।
देशलहरे ने बताया कि अटल परिसर लोकार्पण समारोह की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में हैं और बहुत जल्द यह भव्य एवं सौंदर्यपूर्ण धरोहर नगरवासियों को समर्पित की जाएगी।



