छत्तीसगढ़

विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कांग्रेस शासन काल में 10 बार हो चुका है एसआईआर

कहा यह निर्वाचन आयोग की नियमित प्रक्रिया

रायपुर। प्रदेश में कल 4 नवंबर से एसआईआर के तहत घर-घर गणना चरण की शुरुआत होगी। इस बीच कांग्रेस के प्रक्रिया पर उठाए जा रहे सवाल और वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन काल में देश में 10 बार एसआईआर हुआ है। यह निर्वाचन आयोग की नियमित प्रक्रिया है। कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान में दम नहीं है। वह केवल इधर-उधर की बातें करती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नक्सलियों के आत्मसमर्पण को लेकर सवाल कि क्या सरेंडर से पहले सरकार और नक्सलियों के बीच कोई शांति वार्ता हुई थी पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार और नक्सलियों के बीच कोई गोपनीय वार्ता नहीं हुई है और सरकार का स्टैंड पूरी तरह सही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह बताए कि उनकी सरकार में नक्सलवाद कैसे फैला? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि झीरम कांड के आरोपियों को कांग्रेस ने खुद नहीं पकड़ा। वहीं दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस का नक्सलियों के साथ संबंध रहा है।

कांग्रेस जिला अध्यक्षों के चयन में देरी पर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस का हाईकमान बिहार में मछली पकड़ रहा है। जब फुर्सत होगी तभी जिला अध्यक्ष चुन पाएंगे। अगर जिलाध्यक्ष चयन की ज्यादा जल्दी है तो गंगरेल में मछली पकडऩे आएं। कांग्रेस में कुछ भी हो जाए लेकिन केवल एक परिवार की चलेगी। कांग्रेस में माता के कहने पर, भाई के कहने पर, बहन के कहने पर काम होता है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button