छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिन का सत्र कल 18 नवंबर को

छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिन का सत्र कल 18 नवंबर को
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिन का सत्र कल 18 नवंबर को होगा। संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने मीडिया को बताया कि विधनसभा के इस एक दिवसीय सत्र में 25 वर्षों की संसदीय यात्रा पर चर्चा की जाएगी। मंत्री कश्यप ने कहा वे पहली बार विधायक के रूप में उस सदन में पहुंचे थे। वर्तमान भवन में कई महत्वपूर्ण कानून बने हैं। यहां से कई यादें जुड़ी हैं। एक रुपए चावल देने का कानून बना, टोनही प्रताड़ना कानून बना, इन सभी यादों को सदन में रखेंगे।
मंत्री केदार कश्यप ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा छत्तीसगढ़ में दो प्रमुख योजनाओं के शुभारंभ पर कहा हमारी सरकार वैद्यराज को प्रोत्साहन देने जा रही है। देवस्थलों के संरक्षण के लिए भी सरकार राशि देगी। इन योजनाओं का शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी।
बताया जा रहा है कि विधानसभा या लोकसभा को नए भवन में शिफ्ट किया जाता है तो उसके लिए सदन की सहमति आवश्क होती है। जिस तरह किसी विधयेक को पारित करने के लिए सदन की अनुमति जरूरी होती है, उसी तरह विधानसभा और लोकसभा को शिफ्ट करने के लिए भी चाहिए होता है। दिल्ली में जब पिछले साल लोकसभा और राज्यसभा नए भवन में शिफ्ट हुआ तो उसमें प्रस्ताव पारित किया गया था।



