छत्तीसगढ़

धमतरी जिले को राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024 से सम्मानित



धमतरी(प्रखर) राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने विगत   दिवस नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित छठवां राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024 तथा जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार प्रदान किए। धमतरी जिले को जल संरक्षण एवं प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय उपलब्धि — धमतरी को मिला 8th पुरस्कार (पूर्वी क्षेत्र)जल संचय जनभागीदारी 1.0 के तहत
पूर्वी क्षेत्र में धमतरी जिले को 8वां राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है।यह सम्मान बताता है कि धमतरी सिर्फ समृद्ध जल संसाधनों की भूमि नहीं,
बल्कि सक्रिय जनजागरूकता और नवाचार का मॉडल जिला बन चुका है।
   धमतरी जिले में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में जल संचय एवं संरक्षण हेतु “माँ अभियान” प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। यह अभियान छत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी माँ महानदी के उद्गम सहित सभी जल स्रोतों एवं पौराणिक महत्व के स्थलों के संरक्षण, विकास एवं संवर्धन पर केंद्रित है।
    कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने इस उपलब्धि पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, जल संसाधन विभाग सहित “माँ अभियान” की संपूर्ण टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button