छत्तीसगढ़

मंत्री के जवाब को कांग्रेस विधायक ने बताया गलत, आसंदी ने कहा जानकारी पूरी दी जा रही

मंत्री के जवाब को कांग्रेस विधायक ने बताया गलत, आसंदी ने कहा जानकारी पूरी दी जा रही

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल में सडक़ निर्माण का मुद्दा उठा। कांग्रेस विधायक हर्षिता बघेल ने डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की मरम्मत योग्य सडक़ों की जानकारी मांगी। इस पर विभागीय अरुण साव द्वारा दिए गए जवाब को विधायक ने गलत बताया। इस पर आसंदी ने कहा, मंत्री द्वारा पूरी जानकारी दी जा रही है। कांग्रेस विधायक हर्षिता बघेल ने सवाल किया कि राजनांदगांव व खैरागढ़ जिले के पीडब्ल्यूडी की कितनी सडक़ें मरम्मत योग्य है? इस पर विभागीय मंत्री अरुण साव ने बताया कि 48 सडक़े मरम्मत योग्य हैं। इनमें में 39 सडक़ों का टेंडर हो गया है। 4 सडक़ें पूर्ण है, 5 सडक़ों का काम अभी प्रारंभ नहीं हुआ। इस पर कांग्रेस विधायक हर्षिता बघेल ने कहा कि 48 सडक़ों में एक भी जगह मरम्मत का कार्य नहीं हुआ। यह गलत जानकारी है। विधायक ने कहा प्रक्रियाधीन सडक़ों की कार्यकर्ता भेजकर जांच करा लें। मंत्री अरुण साव ने कहा कि पूरी जानकारी परिशिष्ट में दी गई। इस पर विधायक ने गलत जानकारी देने की बात कही। इस पर आसंदी ने कहा कि पूरी मंत्री जी द्वारा जानकारी दी जा रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button