छत्तीसगढ़

दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य मुलाकात, बस्तर की ढोकरा कला भेंट



धमतरी (प्रखर) आज दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष  नितिन नबीन जी से सौजन्य मुलाकात की गई। इस अवसर पर उन्हें छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की विश्वप्रसिद्ध ढोकरा कला भेंट स्वरूप प्रदान की गई। यह कला बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, आदिवासी शिल्प और ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक मानी जाती है।
मुलाकात के दौरान आदरणीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष  नितिन नबीन से मिले स्नेह, अपनत्व एवं आत्मीय संवाद से सभी अभिभूत रहे। चर्चा के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, भाजपा की आगामी रणनीतियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ एवं बस्तर क्षेत्र के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और स्थानीय संस्कृति के संरक्षण को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक संवाद हुआ।
इस गरिमामय अवसर पर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ विधायक  धरमलाल कौशिक तथा प्रदेश भाजपा कार्यालय के सह-प्रभारी  प्रितेश गांधी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने पर विचार साझा किए।
यह सौजन्य भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और संगठनात्मक एकता व सांस्कृतिक गौरव को दर्शाने वाला महत्वपूर्ण क्षण रहा।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button