छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय का जनदर्शन 8 को, समस्या का करेंगे समाधान

मुख्यमंत्री साय का जनदर्शन 8 को, समस्या का करेंगे समाधान

रायपुर। राजधानी स्थित सीएम हाउस में 8 जनवरी गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आम नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने जनदर्शन के दौरान प्राप्त होने वाले प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनदर्शन शासन और जनता के बीच सेतु का कार्य करता है और इसका उद्देश्य लोगों को समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button