छत्तीसगढ़

रायपुर में विधायक के बेटे ने बाइक सवार युवक को कुचला, पुलिस हिरासत में आरोपी

रायपुर में विधायक के बेटे ने बाइक सवार युवक को कुचला, पुलिस हिरासत में आरोपी

रायपुर। हिट एंड रन के मामले में पुलिस ने भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह के बेटे लक्की सिंह को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को अन्य 3 आरोपियों की तलाश है।

मिली जानकारी के अनुसार, तेलीबांधा थाना इलाके में रविवार-सोमवार की दर्मियानी रात अग्रसेन धाम के पास लगभग 2 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को कुचल दिया। इस घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि कार में विधायक पुत्र लक्की समेत 2 युवक और 2 युवती सवार थे। इस दौरान विधायक के बेटे लक्की कार ड्राइव कर रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुख्य आरोपी लक्की को हिरासत में लिया। वहीं अन्य तीन लोग मौके से फरार हो गए।

तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने मीडिया को बताया कि मामले में विधायक लक्की सिंह के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उसके साथी आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button