छत्तीसगढ़

नक्सलियों के लगाए आईईडी की चपेट में आया बालक गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी

नक्सलियों के लगाए आईईडी की चपेट में आया बालक गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी

 

बीजापुर। बीजापुर में एक ग्रामीण बालक नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आ गया। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके पैरों में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद उसे 222 बटालियन केरिपु कैंप कोरचोली में प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए बीजापुर अस्पताल रवाना किया गया है।

 

ग्राम कोरचोली नदीपारा निवासी- राम पोटाम, पिता स्व. लच्छु पोटाम, उम्र 15 वर्ष, सुबह-सुबह लेंड्रा–कोरचोली जंगल क्षेत्र की तरफ घूमने गया था। इसी दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button