छत्तीसगढ़

नक्सल उन्मूलन पर विपक्ष के बयान पर अरुण साव का पलटवार कहा कांग्रेस नक्सलियों से निभाती रही रिश्ता

नक्सल उन्मूलन पर विपक्ष के बयान पर अरुण साव का पलटवार कहा कांग्रेस नक्सलियों से निभाती रही रिश्ता

रायपुर। नक्सल उन्मूलन में लगातार मिल रही सफलता पर कांग्रेस का कहना कि उनके बनाए गए रोडमैप पर बीजेपी काम कर रही है, जिसकी वजह से सफलता मिल रही है पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार किया है। डिप्टी सीएम साव ने कहा कि प्रदेश में लगातार नक्सलियों का सरेंडर हो रहा है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प का परिणाम है। राज्य सरकार इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है और बस्तर क्षेत्र के लोगों के जीवन में खुशहाली लाने के प्रयास तेज किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों की सटीक रणनीति के चलते बड़े-बड़े नक्सली न्यूट्रलाइज किए जा रहे हैं और आने वाले कुछ दिनों में बस्तर नक्सल मुक्त होगा।

कांग्रेस द्वारा नक्सल उन्मूलन के रोडमैप को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए डीसीएम साव ने कहा कि कांग्रेस नक्सलियों से रिश्ता निभाती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का रोडमैप पूरी दुनिया के सामने है, जिसके नाम पर घोटाले किए गए, छत्तीसगढ़ के विकास को अवरुद्ध किया गया और नक्सलियों को खुली छूट दी गई। अब जब सफलता मिल रही है तो कांग्रेस श्रेय लेने सामने आ रही है और सुरक्षा बलों के कार्य पर सवाल खड़े कर रही है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button