छत्तीसगढ़

पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन बने मुख्य सूचना आयुक्त

पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन बने मुख्य सूचना आयुक्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य सूचना आयोग में अहम नियुक्तियां की हैं। पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन को मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्त किया है। इसी क्रम में सूचना आयोग में राज्य सूचना आयुक्त के पद पर दो अहम नियुक्ति की गई है। इनमें सेवानिवृत्त आईएएस उमेश कुमार अग्रवाल तथा वरिष्ठ पत्रकार डॉ. शिरीष चंद्र मिश्रा शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इन सभी नियुक्तियों की सेवा शर्तें, वेतन एवं अन्य भत्ते भारत सरकार की अधिसूचना दिनांक 24 अक्टूबर 2019 के तहत “सूचना का अधिकार (केंद्रीय सूचना आयोग एवं राज्य सूचना आयोगों में पदावधि, वेतन, भत्ते एवं सेवा की अन्य शर्तें) नियम, 2019” के अंतर्गत निर्धारित होंगे। उक्त आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा उनके आदेशानुसार जारी किया गया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button