छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की बैठक शुरू, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हो रही चर्चा

साय कैबिनेट की बैठक शुरू, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हो रही चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में साय कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे हैं। मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो रही है। बैठक में कमिश्नरेट प्रणाली समेत कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है, जिन पर महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। कैबिनेट बैठक में प्रशासनिक सुधार, कानून-व्यवस्था और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी निर्णय होने की संभावना है। बैठक पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इसमें लिए जाने वाले फैसले आने वाले समय में शासन-प्रशासन की दिशा तय कर सकते हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button