छत्तीसगढ़

गरियाबंद : सर्चिंग के दौरान खाई में गिरी सीआरपीएफ जवान की बाइक, सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

गरियाबंद : सर्चिंग के दौरान खाई में गिरी सीआरपीएफ जवान की बाइक, सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

गरियाबंद। सर्चिंग के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान भंवरलाल मीणा (56) गरियाबंद जिले में हादसे में शहीद हो गए। सर्चिंग अभियान पर जाते समय जवान की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। यह हादसा मैनपुर के छिन्दला-आमामोरा-ओढ़ मार्ग के बीच यह हादसा हुआ। वह राजस्थान के निवासी थे और सीआरपीएफ की 65वीं बटालियन में पदस्थ थे। सेना के अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि कुछ सैनिक बाइक और वाहनों से ड्यूटी पर जा रहे थे। पहाड़ी इलाका होने के कारण भंवरलाल की बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। भंवरलाल ने हेलमेट भी लगाया हुआ था, लेकिन खाई की गहराई अध‍िक है, ज‍िसकी वजह से गंभीर रूप से घायल गए और उनकी मौत हो गई।

शहीद सैनिक का पार्थिव शरीर हवाई जहाज से बुधवार सुबह करीब 4 बजे जयपुर हवाई अड्डे लाया गया। इसके बाद सेना के अधिकारी पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव दोलतपुरा लेकर आये। यहां उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। साल 2029 में भंवरलाल रिटायर होने वाले थे। वर्ष 1987 में ही अजमेर से सेना में भर्ती हुए थे। उनके दो लड़के और तीन बेट‍िया हैं। दो बेटे और एक बेटी अविवाहित है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button