उपमुख्यमंत्री अरुण साव का धमतरी में जोरदार स्वागत,महापौर रामू रोहरा ने किया आत्मीय अभिनंदन

धमतरी(प्रखर) छत्तीसगढ़ में विकास और सुशासन की नई दिशा तय कर रही भाजपा सरकार के उपमुख्यमंत्री अरुण साव का जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के अवसर पर धमतरी आगमन पर भव्य, आत्मीय एवं जोरदार स्वागत किया गया। सेहरा डबरी स्थित अटल परिसर के सामने नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उपमुख्यमंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
उपमुख्यमंत्री के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। स्वागत स्थल पर पार्टी झंडों, नारों और संगठनात्मक अनुशासन के साथ सकारात्मक माहौल बना रहा। महापौर रामू रोहरा ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव का धमतरी आगमन नगर और जिले के विकास के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनकल्याण, सुशासन और सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मध्य धमतरी नगर के अधोसंरचना विकास, सड़क, पेयजल, स्वच्छता, शहरी सुविधाओं के विस्तार तथा भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर संक्षिप्त किंतु सारगर्भित चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने धमतरी की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। धमतरी जैसे प्रगतिशील नगरों के विकास के लिए सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।
स्वागत कार्यक्रम में नगर निगम के सभापति, पार्षदगण, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल व मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, अनुशासन और संगठनात्मक एकजुटता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
स्वागत कार्यक्रम के पश्चात उपमुख्यमंत्री अरुण साव जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए तेलीनसत्ती की ओर रवाना हुए।



