छत्तीसगढ़

शराब घोटाला : जमानत के बाद अब ओडिशा के मलकानगिरी में रहेंगे कवासी लखमा

शराब घोटाला : जमानत के बाद अब ओडिशा के मलकानगिरी में रहेंगे कवासी लखमा

रायपुर। प्रदेश शराब घोटाले के आरोपी दक्षिण बस्तर के कोंटा विधानसभा क्षेत्र के सात बार के कांग्रेस विधायक कवासी लखमा का मौजूदा ठिकाना बदलेगा। सशर्त जमानत मिलने के बाद उनका नया पता पड़ोसी राज्य ओडिशा का मलकानगिरी होगा। गौरतलब है, पूर्व मंत्री को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जमानत अवधि के दौरान वे छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा के बाहर ही निवास करेंगे और जिस राज्य व जिले में रहेंगे, वहां के संबंधित थाना में प्रतिदिन अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके साथ ही पासपोर्ट जमा करने सहित अन्य शर्तें भी लागू की गई हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जमानत के बाद लखमा का ओडिशा राज्य के मलकानगिरी जिला मुख्यालय में रहने का कार्यक्रम लगभग तय माना जा रहा है। इस दिशा में तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। कोंटा विधायक होने के कारण उन्हें वैधानिक सुरक्षा, प्रशासनिक समन्वय और आवश्यक प्रोटोकॉल उपलब्ध कराने को लेकर भी विचार किया जा रहा है। उनका निजी आवास सुकमा जिले में स्थित है, जहां से मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर ओडिशा का मलकानगिरी जिला सीमा क्षेत्र आरंभ हो जाता है। ऐसे में परिवारजनों के लिए उनसे मुलाकात करना भी अपेक्षाकृत आसान रहेगा।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button