छत्तीसगढ़
रायपुर के कंकाली तालाब में मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप

रायपुर के कंकाली तालाब में मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप
रायपुर। पुरानी बस्ती स्थित पुराने कंकाली तालाब में शनिवार को सुबह-सुबह अज्ञात शव मिला है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल लिया है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, पुराने तालाब में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. गौताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव की हालत देखकर 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम लोगों से जानकारी जुटा कर रही है।



