ओड़ीशाराष्ट्रीय

कुख्यात अपराधी माँ के साथ बना रहा था बम, धमाके में 2 की मौत, एनआईए जांच शुरू

कुख्यात अपराधी माँ के साथ बना रहा था बम, धमाके में 2 की मौत, एनआईए जांच शुरू

भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के बाहरी इलाके सुंदरपदा में हुए जोरदार विस्फोट मामले में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। सुंदरपदा में 27 जनवरी की शाम को हुए इस धमाके का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह धमाका उस समय हुआ जब एक मकान की छत पर विस्फोटक सामग्री बनाई जा रही थी। अचानक हुए इस विस्फोट में कुल 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। बाकी की हालत गंभीर बताई गई है। इस धमाके में शाहनवाज और उसकी मां की इलाज के दौरान मौत हो गई। शहनवाज के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे। अलग-अलग थानों में शाहनवाज पर अटेम्प्ट टू मर्डर, इल्लीगल फायरआर्म पोसेशन समेत लगभग 7 केस दर्ज थे। धमाके की गंभीरता को देखते हुए एनआईए ने भी इस मामले में एंट्री की और जांच शुरू कर दी। एनआईए की टीम मौके पर पहुंची और वहां से मिट्टी और मलबे के सैंपल भी इकट्ठा किए हैं।

अपराध के लिए बना रहे थे बम
घटना वाले दिन मौके पर पहुंचे डीसीपी जगमोहन मीणा ने कहा था कि मुख्य आरोपी शाहनवाज मलिक जो इसमें घायल हुआ है। उसका अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। यह घटना देख कर समझ आ रहा है कि कोई अपराध करने के लिए ये लोग यहां विस्फोटक बना रहे थे। विस्फोटक बनाते वक्त यह धमाका हुआ है। धमाके के कारण 4 लोग घायल हुए हैं। शाहनवाज मलिक, उसकी मां, उसकी बहन और उसका एक दोस्त अमित रंजन मलिक इस धमाके में घायल हुए हैं। सभी को कैपिटल अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक इलाज के बाद वे प्राइवेट अस्पताल भेजे गए।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button