राष्ट्रीय

नूपुर शर्मा ने कहा बाबरी मस्जिद निर्माण सीधी चुनौती, स्वत: संज्ञान ले सुप्रीम कोर्ट

नूपुर शर्मा ने कहा बाबरी मस्जिद निर्माण सीधी चुनौती, स्वत: संज्ञान ले सुप्रीम कोर्ट

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर पहुंचीं भाजपा की निलंबित पदाधिकारी नूपुर शर्मा ने पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद निर्माण विवाद पर कहा जब सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आ चुका है तो यह सीधी चुनौती सुप्रीम कोर्ट को है। न्यायालय को इसका स्वत: संज्ञान लेना चाहिए। बता दें कि मुर्शिदाबाद में इन दिनों हुमायूं कबीर बाबरी मस्जिद का निर्माण कराने में जुटे हैं। इसी वजह से यह मुद्दा चर्चा में है। हुमायूं कबीर पहले टीएमसी के विधायक थे। अब ममता बनर्जी की पार्टी से अलग होने के बाद वह अपने नए सियासी दल जनता उन्नयन पार्टी के साथ पश्चिम बंगाल चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

पीएम मोदी की तारीफ कर नूपुर शर्मा ने कहा, ‘मैं देशभर की सभी बहनों को याद दिलाना चाहती हूं कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार सरकार में आए थे, तब उन्होंने कहा था कि उनका तीसरा कार्यकाल बहनों के नाम होगा। उन्होंने लखपति दीदी योजना को लेकर भी अपील की थी। इसीलिए आज इस कार्यक्रम में मेरा मैसेज यही है कि बहनों को न सिर्फ शिक्षित और प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, बल्कि उन्हें सशक्त भी बनाया जाए।

नूपुर शर्मा कौन हैं?
नूपुर शर्मा भाजपा की एक पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता और एडवोकेट हैं। वह 2022 में पैगंबर मोहम्मद पर अपनी विवादास्पद टिप्पणी की वजह से इंटरनेशनल लेवल पर चर्चा में आ गई थीं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की है। नूपुर शर्मा एबीवीपी के जरिए छात्र राजनीति में आईं। बाद में वह भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता भी बनीं। साल 2015 में, नूपुर शर्मा ने नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

Author Desk

Related Articles

Back to top button