राष्ट्रीय

केमिकल फैक्टरी में भीषण आग, सात मजदूर जिंदा जले, मानव कंकाल जैसी अवस्था में बरामद हुए शव

केमिकल फैक्टरी में भीषण आग, सात मजदूर जिंदा जले, मानव कंकाल जैसी अवस्था में बरामद हुए शव

भिवाड़ी। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से हडक़ंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक एक निजी औद्योगिक इकाई में लगी आग में करीब सात श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट जी-1-118 बी में सोमवार सुबह अचानक आग भडक़ उठी। सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर पुलिस कंट्रोल रूम से रीको फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि आग ने कुछ ही मिनटों में भयानक रूप ले लिया और पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि अंदर काम कर रहे श्रमिकों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार आग में झुलसकर करीब छह श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई। राहत और बचाव टीम को अंदर से जो शव मिले, वे बुरी तरह जले हुए थे। कुछ शव इतने अधिक झुलस चुके थे कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। मृतकों की पहचान करने की कोशिश जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन के अधिकारी, दमकल विभाग की कई गाडिय़ां, बचाव दल और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंच गईं। पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया और आग पर काबू पाने के साथ अंदर फंसे लोगों को निकालने का अभियान चलाया गया। अधिकारियों के अनुसार दो लोग अंदर फंसे होने की आशंका है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

आग लगने के कारणों का अभी तक साफ पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील पदार्थों की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने मामले की मजिस्ट्रेट जांच के संकेत दिए हैं। साथ ही फैक्टरी के सुरक्षा इंतजामों की भी जांच की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे के बाद औद्योगिक क्षेत्र में कामकाज प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लगभग आधा दर्जन श्रमिकों की जलने से मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। आग इतनी भीषण थी कि कई शव मानव कंकाल जैसी अवस्था में बरामद हुए। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, दमकल दल, बचाव टीम तथा चिकित्सक दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। क्षेत्र को घेराबंदी कर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। आग लगने के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी गई है। प्रशासन ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के संकेत दिए हैं। औद्योगिक क्षेत्र में शोक एवं दहशत का माहौल व्याप्त है।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण ने हादसे में सात लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए मीडिया से कहा कि मरने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अतिरिक्त जिलाधिकारी सुमिता मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम ने नियमित गश्त के दौरान कारखाने में आग लगी देखी जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। उन्होंने कहा, कारखाने में नौ लोग फंसे हुए थे। अब तक सात शव निकाले जा चुके हैं।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button