छत्तीसगढ़

सक्रिय नक्सल संगठन बीबीएम आत्मसमर्पण को तैयार, गृहमंत्री विजय शर्मा को लिखा पत्र

सक्रिय नक्सल संगठन बीबीएम आत्मसमर्पण को तैयार, गृहमंत्री विजय शर्मा को लिखा पत्र

रायपुर। नक्सलियों के बलांगीर- बरगढ- महासमुंद डिवीजन (बीबीएम) ने आत्मसमर्पण की तयारी कर ली है। माओवादियों ने उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि तीन मार्च तक 15 नक्सली हथियारों के साथ आत्मसमर्पण करेंगे। शर्मा ने उनसे मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की है। बताया गया है कि यह पत्र सीपीआई (माओवादी),पश्चिम सब जोनल ब्यूरो सचिव, ओडिशा राज्य कमेटी ,बीबीएम डिवीजनल कमेटी सचिव विकास ने भेजा है।
जारी पत्र में कहा गया है कि नक्सली हथियार सहित आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं। वे साथियों के साथ हथियारों सहित आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं। साथ ही गृहमंत्री से रेडियो के माध्यम से सुरक्षा की गारंटी देने की अपील की है। विकास ने आश्वासन मिलने के बाद 2 से 3 मार्च तक बाहर आने की बात कही है। पत्र के अनुसार, वह इस समय ओडिशा में है, लेकिन अधिकांश सदस्य बस्तर क्षेत्र के होने के कारण छत्तीसगढ़ में ही आत्मसमर्पण करने पर सहमत हुए हैं। एक टीम आगे बढ़कर सबसे संपर्क स्थापित कर रही है। बाकी सदस्य धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं। सभी को एक मार्च तक का समय दिया गया है। साथ ही ओडिशा पुलिस को भी सूचना देकर बलांगीर और बरगढ़ जिलों में सर्च ऑपरेशन रोकने का अनुरोध किया गया है। नक्सलियों का कहना है कि रास्ते में सुरक्षा बलों की मूवमेंट दिखने पर समूह के बिखरने का खतरा है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button