छत्तीसगढ़

बीजापुर में एसटीएफ जवान आईईडी की चपेट में आकर घायल, एयरलिफ्ट कर लाया जा रहा रायपुर

बीजापुर में एसटीएफ जवान आईईडी की चपेट में आकर घायल, एयरलिफ्ट कर लाया जा रहा रायपुर

बीजापुर। बीजापुर जिले के गलगम जंगलों में नक्सलियों के प्लांडेट आईईडी की चपेट में आने से एसटीएफ जवान के गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद को हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना की एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने आधिकारिक पुष्टि की है।

सुरक्षाबलों की टीम गलगम के घने जंगलों में एरिया डोमिनेशन और सर्चिंग अभियान पर निकले थी। इसी दौरान एसटीएफ के प्रधान आरक्षक निलकंठ सिंह का पैर आईईडी की चेपट में आ गया। धमाके में वह बुरी तरह घायल हुए। कैंप में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है, फिलहाल जवान की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button