छत्तीसगढ़

नगरी में बड़ा हादसा टला, जेनरेटर से लोडेड मेडाडोर 407 पलटी


कुत्ते को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, चालक घायल


नगरी(प्रखर)नगर क्षेत्र के अंतरित मार्ग पर जेनरेटर से लोडेड मेडाडोर 407 के पलटने से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि वाहन में जेनरेटर लदा हुआ था और वह निर्धारित स्थान की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क पर आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन मोड़ दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में चालक रेहान निर्मलकर को चोटें आई हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि वाहन की रफ्तार अधिक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सौभाग्यवश इस दुर्घटना में कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ। घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और वाहन को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया गया।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button