छत्तीसगढ़

धमतरी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,110 लीटर अवैध महुआ शराब व 2500 किलो महुआ लाहन जब्त


धमतरी। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 110 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब और 2500 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशों तथा जिला आबकारी अधिकारी निरुपमा लोनहरे के मार्गदर्शन में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी टीम ने मगरलोड क्षेत्र के पहांदा नाला एवं सिंगपुर नाला में दबिश दी। मौके पर अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण और भंडारण किया जा रहा था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 110 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब तथा 2500 किलो महुआ लाहन बरामद कर जब्त किया।
इस संबंध में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत दो प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और विक्रय के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक आशीष ध्रुव (वृत्त प्रभारी, मगरलोड) एवं आबकारी उपनिरीक्षक गिरिजा शंकर बघेल की विशेष भूमिका रही। साथ ही आबकारी प्रधान आरक्षक राजेश यादव, ज्ञानिक ध्रुव, जनक सिन्हा सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button