छत्तीसगढ़

धमतरी में 4 मार्च को गूंजेंगे ‘फागुन ठहाका’ के स्वर: हास्य और व्यंग्य की महफ़िल सजेगी



धमतरी(प्रखर) रंगों और उल्लास के पर्व होली के अवसर पर धमतरी शहर में हास्य और व्यंग्य का भव्य आयोजन होने जा रहा है। युवा समाजसेवी और भाजपा नेता पंडित राजेश शर्मा के तत्वावधान में 4 मार्च 2026 को रात्रि 9 बजे श्री राधाकृष्ण भवन में छत्तीसगढ़िया हास्य कवि सम्मेलन “फागुन ठहाका” का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन में देश और प्रदेश के ख्याति प्राप्त कविगण उपस्थित रहेंगे, जो हास्य, व्यंग्य और फागुनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को ठहाकों से सराबोर करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल मनोरंजन है, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और भाईचारे का संदेश भी देना है।
मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे ये दिग्गज कवि:
दुर्ग से पद्मिनी शर्मा
आगरा से हास्य और श्रृंगार की कवयित्री योगिता चौहान
रायपुर के प्रसिद्ध हास्य कवि रामेश्वर वैष्णव
भिलाई के आलोक शर्मा
सारंगढ़ के शशि भूषण स्नेही
राजनांदगांव के प्रखर हास्य कवि व मंच संचालक पदम लोचन
ये कवि अपनी हास्यपूर्ण, व्यंग्यात्मक और फागुनी कविताओं के माध्यम से दर्शकों को हँसी और मनोरंजन का अनोखा अनुभव देंगे।
कार्यक्रम विवरण एक नजर में:
दिनांक: 04 मार्च 2026
समय: रात्रि 9:00 बजे से
स्थान: श्री राधाकृष्ण भवन, महालक्ष्मी ग्रीन्स, विवेकानंद वार्ड, धमतरी
आयोजक: पं. राजेश शर्मा
पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि वर्षों से होली के अवसर पर ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं, जो शहर में पारिवारिक सहभागिता और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार इस कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाएं और हास्य की फुहारों का आनंद लें।
शहर के साहित्य प्रेमियों और युवाओं में इस कवि सम्मेलन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी नागरिकों को सादर आमंत्रित किया है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button