आज किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ की सौगात

आज किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ की सौगात
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने होली से पहले किसानों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की है कि धान के अंतर की 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी। राज्य स्तरीय राशि अंतरण कार्यक्रम कुछ देर में बिलासपुर जिले में आयोजित होगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि अन्नदाता देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और किसानों की समृद्धि से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों की आय बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए लगातार योजनाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है, जो देश में सबसे अधिक दरों में शामिल है। इस वर्ष 25 लाख 24 हजार किसानों से 141 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। धान के अंतर की राशि होली से पहले किसानों के खातों में पहुंचाई जाएगी, जिसे प्रदेशभर के विकासखंडों में उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।



