छत्तीसगढ़

रूद्री में अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, 34 पौवा शराब जप्त


धमतरी(प्रखर) पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रूद्री थाना क्षेत्र में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 34 पौवा देशी शराब जप्त की है, जिसकी कुल कीमत 2,960 रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थ, अवैध शराब, जुआ एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना रूद्री पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति रूद्री चौक स्थित योगेश ऑटो सेंटर के पास अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान आरोपी अशोक दास मानिकपुरी (40 वर्ष), निवासी आनंद पारा, रूद्री, को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से बिना वैध दस्तावेज के 34 पौवा देशी शराब बरामद की गई। जप्त शराब में 22 पौवा देशी प्लेन (लगभग 1,760 रुपये) एवं 12 पौवा देशी मसाला (लगभग 1,200 रुपये) शामिल हैं।
आरोपी के विरुद्ध थाना रूद्री में अपराध क्रमांक 11/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button