छत्तीसगढ़

वृद्धा आश्रम रूद्री में स्नेह और उल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह


धमतरी। होली के पावन अवसर पर रूद्री स्थित वृद्धा आश्रम में स्नेह, सम्मान और रंगों के बीच होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धमतरी विधायक ओंकार साहू उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वाइस चेयरमेन आकाश गिरी गोस्वामी, रेड क्रॉस सोसायटी की चेयरमेन प्राप्ति वासवानी तथा वृद्धा आश्रम अध्यक्ष लखु भानुशाली सहित अनेक समाज सेवियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर दुर्गाशंकर त्रिवेदी, शशांक भोसले, धर्मेंद्र पटेल, ऋषभ ठाकुर एवं संस्था के सदस्य मोहनी साहू, शास्त्री सोनवानी, कनक शाह, वीना देवांगन, ऋतु प्रधान, मंजू टेमरे और भारती सोनी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वृद्धा आश्रम के सभी बुजुर्ग माता-पिता का गुलाल लगाकर सम्मान किया गया और उनके साथ रंगों की खुशियां साझा की गईं। होली के इस आयोजन का उद्देश्य बुजुर्गों के बीच अपनापन, उत्साह और आनंद का वातावरण बनाना था। रंगों और मधुर गीतों के बीच बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान और खुशी की झलक देखने को मिली।
मुख्य अतिथि ओंकार साहू ने अपने संबोधन में कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर हैं और उनका सम्मान करना हमारी संस्कृति और नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि समय-समय पर वृद्धजनों के बीच पहुंचकर उनके साथ खुशियां बांटें।
कार्यक्रम के अंत में सभी बुजुर्गों को मिठाइयां वितरित की गईं। विधायक द्वारा उपहार स्वरूप राशि भेंट कर बुजुर्गों का आशीर्वाद भी लिया गया। स्नेह और सौहार्द से परिपूर्ण इस आयोजन ने होली के पर्व को विशेष और यादगार बना दिया।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button