राष्ट्रीय

सोने- चांदी की कीमतों में उछाल, बाजार टूटा, निवेशकों के 8 लाख करोड़ डूबे

सोने- चांदी की कीमतों में उछाल, बाजार टूटा, निवेशकों के 8 लाख करोड़ डूबे

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सुरक्षित निवेश की मांग में तेज उछाल देखने को मिला है। इसके चलते सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। चांदी की कीमत 10460 रुपये बढक़र 2.92 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 5260 रुपये बढक़र 1.67 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बढऩे से निवेशकों ने तेजी से कीमती धातुओं की ओर रुख किया, जिससे कॉमेक्स पर सोना 5,400 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया और इंट्राडे में 2.5 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की। वहीं, चांदी की कीमत भी तेज उछाल के साथ खुली और शुरुआती कारोबार में 96.93 डॉलर प्रति औंस के इंट्राडे हाई तक पहुंच गई, जो करीब 2 प्रतिशत की तेजी को दर्शाता है।

भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट

पश्चिम एशिया में अचानक गहराए भू-राजनीतिक तनाव और युद्ध के हालात ने सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली का माहौल बना दिया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक भारी गिरावट के साथ खुले, जिससे चंद मिनटों में निवेशकों के 7.8 लाख करोड़ रुपये से अधिक डूब गए। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 2,743 अंक टूटकर 78,543 पर और निफ्टी 519 अंक गिरकर 24,659 पर खुला, जिससे 25,000 का अहम सपोर्ट लेवल टूट गया। सुबह 10 बजकर 39 मिनट पर सेंसेक्स 1,059.41 (1.30प्रतिशत) अंकों की गिरावट के साथ 80,227.78 के साथ कारोबार करता दिखा। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी में 322.11 (1.28प्रतिशत) अंकों की गिरावट के साथ 24,856.55 पर कारोबार होता दिखा।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button