राष्ट्रीय

शर्टलेस प्रोटेस्ट में उदय भानु को मिली जमानत, कुबेर और भूदेव की कस्टडी बढ़ी; दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन

शर्टलेस प्रोटेस्ट में उदय भानु को मिली जमानत, कुबेर और भूदेव की कस्टडी बढ़ी; दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन

नई दिल्ली। एआई समिट प्रदर्शन मामले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने कुबेर मीणा की पांच दिन की कस्टडी मंजूर की। कोर्ट ने भूदेव शर्मा की कस्टडी दो दिन के लिए बढ़ा दी। उन्हें आधी रात को जज के घर पर पेश किया गया। वहीं, कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को बेल दे दी है। पुलिस ने आईवाईसी अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत कुल 14 आईवाईसी सदस्यों को विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। उधर, इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने क्राइम ब्रांच ऑफिस के बाहर इक_ा होकर सरकार के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया।

उल्लेखनीय है कि भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। इससे आयोजन स्थल पर अफरातफरी का माहौल पैदा हुआ। हंगामा जिस वक्त खड़ा हुआ, उस वक्त भारत मंडपम में विदेशी प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता अपने अपने कपड़े उतारकर पीएम इज कंप्रोमाइज के नारे लगा रहे थे। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया। कार्यकर्त्ता स्वेटर व जैकेट उतारकर वह प्रदर्शन करने लगे। उनकी टी शर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें छपी थीं, जिस पर इंडिया यूएस ट्रेड डील, एपस्टीन फाइल्स और पीएम इज कम्प्रोमाइज्ड जैसे नारे लिखे थे। प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे। सरकारी अधिकारियों, इंडस्ट्री के नेताओं और विदेशी डेलीगेट्स की भागीदारी वाले इस हाई-प्रोफाइल इंटरनेशनल इवेंट में इस तरह के प्रदर्शन से रोकने के लिए प्रदर्शनकारियों को तुरंत हिरासत में लिया गया और जगह से दूर ले जाया गया था।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button