छत्तीसगढ़राजनीति

चार महीने बाद भ्रष्टाचार की सरकार जाएगी, विकास की गारंटी वाली सरकार आयेगी : ओपी चौधरी

रायपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्वीट पर जवाबी हमला बोलते हुए कहा है कि साढ़े 4 वर्ष पूर्व कांग्रेस की सरकार बनने के बाद आपने जो गारंटी दी, वह भ्रष्टाचार की गारंटी है। छत्तीसगढ़ की हजारों बहन बेटियों माताओं के सुहाग उजाड़ कर कांग्रेस 2 हजार करोड़ के शराब घोटाले की गारंटी दी है। हजारों करोड़ रुपए के कोयला घोटाले की गारंटी दी है। गरीबों के 16 लाख आवास रोक कर रखने की गारंटी आपने दी है। इसे कांग्रेस के भ्रष्टाचारी पंजे से मुक्त कराने की गारंटी भाजपा की है। गरीबों को पक्का छत देने की गारंटी मोदी जी की है। गरीबों का चावल कांग्रेस के पंजे ने रोक कर रखा है उसे भी कांग्रेस के पंजे से छीन कर गरीब के पेट तक पहुंचाने की गारंटी भाजपा की है। आपकी भ्रष्टाचार की गारंटी वाली कांग्रेस सरकार जाएगी और मोदी जी की विकास की गारंटी वाली भाजपा सरकार आएगी।
ओपी चौधरी ने कहा सभी छत्तीसगढ़िया बोरे बासी खाते हैं, दिखावा नहीं करते। छत्तीसगढ़ को राज्य बनाकर भाजपा ने ही छत्तीसगढ़ महतारी का पूजन किया है। हरेली पर हर छत्तीसगढ़िया बच्चा गेड़ी चढ़ता है। भूपेश बघेल सिर्फ स्वांग करते हैं।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button