छत्तीसगढ़

केंद्रीय मंत्री के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग को लेकर धमतरी में पुतला दहन


धमतरी। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आह्वान पर धमतरी में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। इस दौरान शहर के विभिन्न वार्डों में सभाएं आयोजित की गईं, हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और बाद में पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।
यह आंदोलन अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लम्बा के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय महासचिव गुंजन सिंह, छत्तीसगढ़ प्रभारी सुमिता मिश्रा और छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम के आह्वान पर किया गया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान “पीएम समझौता कर चुके हैं” और “हरदीप पुरी इस्तीफा दो” जैसे नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय समन्वयक सूर्यप्रभा चेट्टियार के नेतृत्व में धमतरी के विभिन्न वार्डों में महिलाओं की छोटी-छोटी सभाएं आयोजित की गईं। इन सभाओं में महिलाओं को कथित एप्सटीन प्रकरण और उससे जुड़े आरोपों की जानकारी दी गई। साथ ही सफेद टी-शर्ट अभियान के माध्यम से “पीएम मोदी समझौता”, “पीएम मोदी सरेंडर” तथा “हरदीप पुरी इस्तीफा दो” जैसे संदेशों के साथ लोगों तक अपनी बात पहुंचाई गई। इस दौरान राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के लिए घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद सुमन मेश्राम , पिंकी, सविता मेश्राम, महिला कांग्रेस महामंत्री गणेश्वरी कमड़े, लता ढीमर, शीतल, संध्या, गीतेश्वरी, माया सेन, सविता सेन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और कॉलेज की युवतियां शामिल हुईं। नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर और पार्षद विशू देवांगन का भी कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा।
बाद में जिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर की उपस्थिति में महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी और ग्रामीण अध्यक्ष अंबिका सिंहा के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, मोहन लालवानी, ब्लॉक अध्यक्ष गौतम वाधवानी, योगेश शर्मा, महिला ब्लॉक अध्यक्ष समीना अंजुम, वीणा देवांगन, मोहिनी साहू, हीना ध्रुव और स्नेहा देशमुख सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नैतिकता के आधार पर केंद्रीय मंत्री को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक इस मामले में जवाबदेही तय नहीं होती, तब तक महिला कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button