छत्तीसगढ़

सावधान! गैस बुकिंग के नाम से हो सकती है आपसे ठगी



धमतरी।गैस सिलेंडर की कथित किल्लत के बीच साइबर ठग फर्जी कॉल और मैसेज के जरिए लोगों से बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों को एडवांस पेमेंट और अनजान लिंक से बचने की सलाह दी है।

युद्ध का असर अब रसोई तक पहुंच गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद से होटल और रेस्टोरेंट काफी परेशान हैं। घरेलू गैस सिलेंडर के लिए भी लंबी-लंबी लाइनें दिखाई दे रही हैं।लोग घबराकर जल्दी से जल्दी सिलेंडर बुक करना चाह रहे हैं। इसी मजबूरी और डर का फायदा अब साइबर ठग उठा रहे हैं। ठग खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताकर फोन करते हैं। वे आपसे कहते हैं कि गैस की भारी कमी होने वाली है। ईरान युद्ध और सप्लाई चेन टूटने का हवाला देते हैं। इसके बाद वे आपको जल्दी बुकिंग का लालच देंगे वे आपको डराएंगे कि स्टॉक खत्म होने वाला है। घबराहट में लोग उनकी बातों में आकर गलती कर बैठते हैं।

इसके अलावा ठग आजकल व्हाट्सएप पर बहुत एक्टिव हैं। एक टेम्पटिंग मैसेज या लिंक भेज सकते हैं। इस लिंक में लिखा होता है कि तुरंत सिलेंडर बुक करें। या फिर एडवान्स पेमेंट करके अपनी डिलीवरी कन्फर्म करें।जैसे ही आप उस लिंक पर क्लिक करते हैं, फर्जी वेबसाइट खुलती है। ये वेबसाइट दिखने में बिल्कुल असली एजेंसी की वेबसाइट जैसी लगती है। वहां आपसे आपकी बैंक डिटेल्स और OTP मांगा जाता है।खाली हो सकता है आपका बैंक खाता
एक बार आपने अपनी जानकारी वहां भर दी, तो खेल खत्म। ठग आपके बैंक खाते से पैसे उड़ा लेते हैं। पेमेंट करने के बाद न तो सिलेंडर आता है, न पैसे। ये एक सोची-समझी साजिश है। ठग जानते हैं कि लोग गैस के लिए परेशान हैं। इसी परेशानी को वे कमाई का जरिया बना रहे हैं। वे आपकी निजी जानकारी चुराकर आपको कंगाल बना सकते हैं। इसलिए कंपनी द्वारा जारी किए गए नंबर,ऐप पर ही बुकिंग करें या स्थानीय एजेंसी संचालकों से संपर्क करें।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button