चुनाव आयोग ने बंगाल के मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी को हटाया

चुनाव आयोग ने बंगाल के मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी को हटाया
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के कार्यक्रम की घोषणा के बाद चुनाव आयोग ने सरकार के मुख्य सचिव पद से नंदिनी चक्रवर्ती को हटा दिया है और गृह सचिव पद से जगदीश प्रसाद मीणा को भी हटाया है। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में सीनियर अधिकारियों के ट्रांसफर की घोषणा की है। दुष्यंत नारियाला (आईएएस-1993) को पश्चिम बंगाल सरकार का मुख्य सचिव और संघमित्रा घोष (आईएएस-1997) को गृह एवं पहाड़ी मामलों की प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। पश्चिम बंगाल में नए डीजीपी की भी नियुक्ति की गई है। सिद्धनाथ गुप्ता को पश्चिम बंगाल का नया डीजीपी बनाया गया है। इसके अलावा भी पुलिस के बड़े अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग के आदेश जारी किए गए हैं। सिद्धनाथ गुप्ता, आईपीएस (1992) को पश्चिम बंगाल सरकार के डीजी एवं आईजीपी (प्रभारी) के रूप में पदस्थ किया गया है।



