छत्तीसगढ़

धमतरी में उपसरपंच संघ का गठन, माधवेंद्र साहू बने अध्यक्ष


धमतरी-  विकासखंड धमतरी के उपसरपंचों की एक महत्वपूर्ण बैठक रुद्री रोड स्थित नारायणा फार्म में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से उपसरपंच संघ के गठन का निर्णय लिया गया। बैठक में ग्राम पंचायत कलारतराई के उपसरपंच माधवेंद्र साहू को संघ का अध्यक्ष चुना गया।
नवगठित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में प्रतिभा साहू, नोमेश सिन्हा, जतिन साहू, शुभम साहू एवं आफताब खान को जिम्मेदारी दी गई। वहीं मनीष कुमार साहू को सचिव, विनोद डिंडोरकर को कोषाध्यक्ष तथा खिलेंद्र साहू, टूमेशवरी नेताम और अजय मेहता को सह सचिव बनाया गया। इसके अलावा विशेष सलाहकार के रूप में गोवर्धन साहू, अरमान खान, हबीब मोहम्मद, देवनारायण साहू और मिलन साहू को शामिल किया गया।
अध्यक्ष बनने के बाद माधवेंद्र साहू ने सभी उपसरपंचों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के माध्यम से सभी को एकजुट कर उपसरपंचों के अधिकारों की रक्षा की जाएगी और ग्राम पंचायतों के समग्र विकास की दिशा में कार्य किया जाएगा।
बैठक में हलधर चंद्राकर, तातेश्वर साहू, चंपा लाल साहू, जोतिबा खरे, मनोज गौतम, दाऊ लाल यदु, हमेलाल बंजारे, रोहित तारम और विनोद नेताम सहित बड़ी संख्या में उपसरपंच उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button