छत्तीसगढ़

बजट बैठक में विपक्ष ने महापौर एवं निगम के कार्य प्रणाली को कटघरे पर खड़ा किया



सभापति कौशिल्या ने महापौर का कमल निशान छपा गमछा उतरवाया जो सराहनीय -: कांग्रेस पार्षद

एक वर्ष के कार्यकाल में मात्र एक बैठक पर घिरे महापौर

धमतरी – नगर निगम 40 पार्षदों का निगम है जिसमें 27 भाजपा 5 निर्दलीय 8 कांग्रेस के पार्षद चुनकर आए है आठ पार्षदों ने विपक्ष की सराहनीय भूमिका निभाते हुए सदन में कमीशन खोरी भ्रष्टाचार तथा जनहित से जुड़े हुए शहर के प्रमुख मुद्दों पर निष्क्रियता का आरोप लगाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया, सबसे पहले विपक्ष के पार्षदों  द्वारा सदन में कमल फूल निशान गमछा पहनकर आए महापौर का विरोध करते हुए कहा कि ये कोई पार्टी विशेष का कार्यक्रम नहीं है जिस पर आपत्ति दर्जी किया विरोध के परिणाम स्वरूप स्पीकर के कहने पर महापौर ने भाजपा वाला गमछा उतार कर रखा, साल भर में एक दिन का बजट बैठक आयोजित होने पर कमिश्नर के नदारद होने पर विपक्ष ने बिना कमिश्नर के सदन की कार्यवाही रोकने की मांग की परिणाम स्वरूप कमिश्नर को बैठक में आना पड़ा फिर सदन की कार्यवाही चली , विपक्ष द्वारा भ्रष्टाचार, कमीशन खोरी का आरोप लगाया गया हाथों में टिप्पर घोटाला ,वेलिगं मशीन घोटाला, रिक्शा घोटाला,डीजल घोटाला,टेंडर घोटाला की तख्तियां सदन में दिखाया गया बड़े कामों में एडवांस कमीशन लेने के टेंडर में सेटिंग करने के आरोप लगाए । विपक्ष द्वारा पिछले बजट की पुस्तिका को सदन में दिखाया गया पिछले बजट में काम पूरा करने का वादा किया था साल भर बीत जाने के बाद 80 प्रतिशत काम शुरू नहीं हो पाए हाईटेक बस स्टैंड, गोकुलनगर,ट्रांसपोर्ट नगर जैसे कार्य अधूरे रह गये है विपक्ष के पार्षदों ने इस बजट को खोखला बजट,जुमले बाजी बजट कहते हुए आलोचना किया। महापौर पर आरोप लगाया कि उनको शहर की चिंता नहीं है गावो के दौरे ज्यादा करते है गांव के विकास कार्यों के श्रेय लेने और भूमिपूजन करने में व्यस्त है।
विपक्ष ने महिलाओं के अधिकारो का हनन की मांगो को प्रमुखता से उठाते हुए स्पीकर के कार्यों पे प्रश्न चिन्ह उठाया जितना आपको ऊपर से कहा गया वही कार्य कर रहे है विपक्ष में आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए माइक बंद कर दिया जाता रहा है बोलने नहीं दिया जा रहा है। महापौर के बजट भाषण पढ़ते समय विपक्षी पार्षद जमीन में बैठकर रघु पति राघव राजा राम के भजन गाने लगे ।
अपने ही सदस्य के शोक मे सत्ता पक्ष की अनदेखी पर मुखर हुए कांग्रेसी पार्षद
सता के नशा में चूर जिम्मेदार जनप्रतिनिधि को  विपक्ष ने महिला बाल शिक्षा प्रभारी सदस्य विभा चंद्राकर के पति के निधन की सदन में शोक सभा करने की मांग की तब श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया जबकि पूर्व में संवेदना पूर्ण इस कार्य की परंपरा रही है । बजट के दौरान नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ,योगेश लाल ,विशु देवांगन,सुरज गहरवाल का सदन में आक्रमक रुख देखा गया महिला पार्षद सुमन मेश्राम,पूर्णिमा रजक, उमा ध्रुव, रामेश्वरी ध्रुव ने विपक्ष की भूमिका बखूबी निभाते हुए सत्ता दल को मर्यादा का पाठ पढ़ाया ।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button