छत्तीसगढ़

खेलों धमतरी हेतु खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों के लिए मिशन मैदान तैयार


आज शाम प्रीतेश गांधी के हाथों होंगा रंगारंग शुभारंभ, सैकड़ो खिलाड़ी एवं दर्शक बनेंगे साक्षी


पं.राजेश शर्मा सहित आयोजन की भव्य और विशाल बनाने समिति द्वारा झोंकी पूरी ताकत


शहरवासी नवोदित खिलाड़ियों को सशक्त युवा,समर्थ समाज,सक्षम धमतरी की भावना से करें प्रोत्साहित -: पं. राजेश शर्मा


धमतरी- खेल पखवाड़ा में फुटबॉल के बाद रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए लोगों में काफी प्रतीक्षा रही है और वह इंतजार आज खत्म होकर आराध्या माता मां विंध्यवासिनी मंदिर की पूजा अर्चना के साथ विशाल मोटरसाइकिल में भारी भरकम टूर्नामेंट ट्रॉफी को सैकड़ो की संख्या में खेल प्रेमी तथा खिलाड़ियों का समूह शहर के मुख्य मार्ग से होता हुआ मिशन मैदान पहुंचेगा। जहां पर आतिशबाजी तथा रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ बारह दिवस तक चलने वाले इस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ सर्व गुजराती समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतेश गांधी के कर कमलों से संपन्न होगा जहां पर शहर के गणमान्य नागरिकों खेल प्रेमियों तथा आयोजन समिति से जुड़े हुए लोगों के साथ ही शहर वासियों की उपस्थिति रहेगी। उक्त आयोजन को भव्य बनाकर विशाल रूप देते हुए शहर के खेल इतिहास में यह खेल मैदान हमेशा के लिए सशक्त युवा समर्थ भारत होनहार खिलाड़ी का संदेश देता हुआ प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सहायक शुद्ध होगा जिसके लिए शहर के धर्म प्रेमी समाज से भी पंडित राजेश शर्मा एवं आयोजन समिति से जुड़े हुए सभी लोगों ने पूरी ताकत लगा दी है श्री शर्मा ने शहर वासियों से इस आयोजन में जुड़कर नवोदित खिलाड़ियों तथा युवा वर्ग को प्रोत्साहित करने का आग्रह पूर्वक निवेदन भी किया है। खेल पखवाड़ा के प्रमुख सदस्य राजेंद्र शर्मा ने बताया कि आज शाम 6:00 बजे मां विंध्यवासिनी मंदिर से निकलने वाली खेल मार्च शहर में खेलों के प्रति वातावरण निर्मित कर उन्हें सुरक्षित करते हुए संवर्धित कर आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में जाना जायेगा।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button