छत्तीसगढ़

खेल पखवाड़ा के दूसरे दिन क्रिकेट मुकाबलों की शुरुआत, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह


धमतरी। शहर में आयोजित खेल पखवाड़ा के दूसरे दिन मिशन मैदान में क्रिकेट मैचों की जोरदार शुरुआत हुई। उद्घाटन मुकाबले में आर.डी. टीम और अनय सोलर एंड उर्मिला टीम के बीच रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया।
मैच से पूर्व आयोजन के संरक्षक पं. राजेश शर्मा एवं राजेंद्र शर्मा ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और टॉस कराकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर खेल मैदान में खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों की भी अच्छी खासी मौजूदगी रही, जिससे माहौल खेलमय हो गया।
आयोजकों ने बताया कि खेल पखवाड़ा के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। क्रिकेट मुकाबलों की शुरुआत के साथ ही आगामी दिनों में अन्य खेलों के आयोजन भी किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों में खेल भावना और अनुशासन देखने को मिला, वहीं दर्शकों ने भी मैच का भरपूर आनंद लिया। आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button