छत्तीसगढ़

महायज्ञ में शामिल हुए पूर्व विधायक लेखराम साहू, लिया आशीर्वाद


धमतरी -ग्राम मौरीकला गुफा में आयोजित पांच दिवसीय श्रीमद लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में क्षेत्र के पूर्व विधायक लेखराम साहू शामिल हुए। यह धार्मिक आयोजन गुरुदेव उमेशानंद गिरि एवं विबोधनंद सदानंद महाराज के सानिध्य में समस्त ग्रामवासियों द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है।
महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन शाम 7 बजे विभिन्न रामायण मंडलियों द्वारा मानस गान का भी भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर है।
आयोजक समिति के आमंत्रण पर पहुंचे पूर्व विधायक लेखराम साहू ने गुफा पहुंचकर गुरुओं से आशीर्वाद प्राप्त किया और विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ जैसे धार्मिक आयोजन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, यश, कीर्ति और समृद्धि का संचार होता है। उन्होंने इस पावन कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए आयोजकों का आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रघुनंदन साहू, ग्राम सरपंच बिना रोहित साहू, उप सरपंच तुलेश्वर साहू, पूर्व जनपद सदस्य पुणेंद्र साहू, अधिवक्ता पवन साहू, विमल साहू, यादराम साहू, कामता साहू, चिमन साहू, रिकेश निषाद, सावंत साहू, लीलाराम साहू, निर्मला साहू, छामिन, पुष्पा साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button