राष्ट्रीय

भाजपा कार्यकर्ता के घर पर फेंका गया विस्फोटक, तेज धमाके के साथ फटा

भाजपा कार्यकर्ता के घर पर फेंका गया विस्फोटक, तेज धमाके के साथ फटा

कन्नूर। केरल में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। नेताओं की बयानबाजी के साथ ही कार्यकर्ताओं के घर पर हमले भी हो रहे हैं। कन्नूर के काथिरूर में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता के घर पर विस्फोटक फेंका गया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार रात काथिरूर के पास कोंकाची इलाके में मजीशा पथायाकुन्नु के आवास पर हुई। प्राथमिकी के मुताबिक, रात करीब 8:50 बजे दो अज्ञात व्यक्ति मजीशा के घर के पास पहुंचे और उनसे अभद्र भाषा में बात की। इसके बाद उन्होंने एक विस्फोटक फेंका, जो तेज धमाके के साथ फट गया। काथिरूर थाने के अधिकारियों ने बताया कि मजीशा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button