भाजपा स्थापना दिवस पर धमतरी में ध्वजारोहण व गोष्ठी, कार्यकर्ताओं को राष्ट्र सेवा का संदेश


धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय धमतरी में ध्वजारोहण के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के इतिहास, विचारधारा और संगठन विस्तार पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस , जिला प्रभारी किरण बघेल , महापौर रामु रोहरा , सभापति कौशल्या देवांगन सहित अन्य पदाधिकारी मंचासीन रहे। साथ ही अंगिरा ध्रुव, मीसाबंदी शिरोमणि राव घोरपडे , प्रदेश सदस्य राजेश शर्मा , जिला उपाध्यक्ष श्यामा साहू, भोजराज नाग, अमन राव, रितिका यादव, पूर्णिमा बनपेला, निरंजन साहू, प्रीतम साहू, विजय यदु, राघव साहू, नरेश जायसवाल, राजेश साहू, ज्योति साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता यादव, हेमंत चंद्राकर, विजय साहू, जिला टोली सदस्य उमेश साहू, रोहिताश मिश्रा एवं मोहन पुजारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने वाला संगठन है और प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिला प्रभारी किरण बघेल ने कहा कि भाजपा की नींव सेवा, समर्पण और सुशासन पर आधारित है। स्थापना दिवस संगठन के मूल सिद्धांतों को आत्मसात करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की प्रेरणा देता है।
महापौर रामु रोहरा ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और विभिन्न योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है।
प्रदेश सदस्य राजेश शर्मा ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है। स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं बल्कि संगठन को मजबूत करने का संकल्प दिवस है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रकाश गोलछा, प्रकाश शर्मा, विजय ठाकुर, शुभम जायसवाल, सुभाष यादव, अज्जू देशलहरा, शलज अग्रवाल, कोमल सार्वा, जितेश सिन्हा, कृष्णा हिरवानी, मिश्री पटेल, पिंकू जागेंद्र, अमित अग्रवाल, लक्की डागा, राजीव सिन्हा, मिथलेश सिन्हा, कोमल आमदी, गजेंद्र कंवर, मेघराज ठाकुर, ईश्वर सोनकर, नम्रता पवार, डॉली सोनी, संतोष सोनकर, चंद्रकला साहू, रेशमा शेख, संगीता जगताप, सुशीला तिवारी, प्रियंका सिन्हा, मोनिका देवांगन, उर्वशी ध्रुव, जागेश्वरी साहू, धनेश्वरी साहू, पवित्र दीवान, विनय जैन, वीरेंद्र साहू, अजय ध्रुव, रीटा बंजारे, अवनेंद्र साहू, संजय देवांगन, प्राची सोनी, अनीता अग्रवाल, रूखमणि सोनकर, चंद्रभागा साहू, विभा चंद्राकर एवं शुभम यदु सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री राकेश साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन महेंद्र पंडित द्वारा किया गया।
उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू ने दी।



