छत्तीसगढ़

होलिस्टिक मेडिसिन कॉन्फ्रेंस 2026 लंदन में राजधानी के डॉ. उपेंद्र त्रिवेदी होंगे शामिल

होलिस्टिक मेडिसिन कॉन्फ्रेंस 2026 लंदन में राजधानी के डॉ. उपेंद्र त्रिवेदी होंगे शामिल

रायपुर (प्रखर)। लंदन में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित होलिस्टिक मेडिसिन कॉन्फ्रेंस 2026 में छत्तीसगढ़ की गूंज सुनाई देगी। प्रदेश के जाने माने होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. उपेंद्र त्रिवेदी इस इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में विशेष आमंत्रित प्रतिनिधि के रूप में शामिल होने जा रहे हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ़ ऑक्सफोर्ड में आयोजित इस सम्मेलन में डॉ त्रिवेदी का शामिल होना प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में नीति-निर्माता, संसद सदस्य, चिकित्सक और स्वास्थ्य विशेषज्ञ भाग लेंगे। कार्यक्रम में देश के होम्योपैथी चिकित्सकों सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति भी रहेगी। राजधानी रायपुर को डॉ. उपेंद्र त्रिवेदी ने अपने समर्पण और मेहनत के बल पर होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति में प्रसिद्धि दिलाई है। मरीजों का सफल उपचार उनकी कर्त्वयनिष्ठा और कर्तव्यश्रेष्ठता को प्रदर्शित करता है। कोरोना महामारी के दौरान चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में उनकी सेवाभावी कार्यशैली ने लोगों को नवजीवन प्रदान किया है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button