छत्तीसगढ़

आपसी विवाद में मजदूर की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आपसी विवाद में मजदूर की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। उरला थाना इलाके के गर्ग एग्रो कोल्ड स्टोरेज में काम करने वाले एक मजदूर की उसके ही साथी ने विवाद के बाद बेरहमी से हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की संतोष सोनवानी महासमुंद जिले का निवासी था और कोल्ड स्टोरेज में मजदूरी करता था। काम के दौरान किसी बात को लेकर उसका साथी मजदूर रमाकांत तिवारी से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी रमाकांत तिवारी ने संतोष पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी रमाकांत तिवारी मध्यप्रदेश के सतना जिले का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button