छत्तीसगढ़

शादी से लौट रही पिकअप पलटी, 2 महिलाओं की मौके पर मौत, 37 घायल

शादी से लौट रही पिकअप पलटी, 2 महिलाओं की मौके पर मौत, 37 घायल

जगदलपुर। लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के घोटिया चौकी अंतर्गत ढाबामारी में हुए एक भीषण हादसे में पिकअप में सवार ग्रामीण दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में दो ग्रामीणों की मौके पर मौत हो गई, वहीं 37 ग्रामीण घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, पिकअप में सवार सिरिसगुड़ा के ग्रामीण ओरछा के रेंगाबेड़ा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हादसे में घायल ग्रामीणों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों की पहचान सिबो और मिटको के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर ओवरलोडिंग और वाहन असंतुलन को हादसे की वजह माना जा रहा है।

मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि सिरिसगुड़ा निवासी एक परिवार अपने गांव के लोगों के साथ सोमवार को गांव के ही रामधर कि पिकअप वाहन में नारायणपुर जिले के ओरछा के रेंगाबेड़ा में शादी में गए हुए थे, शादी का कार्यक्रम खत्म होने के बाद मंगलवार की सुबह जब पिकअप में सब वापस आ रहे थे तभी घोटिया थाना क्षेत्र के ढाबामारी के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और पिकअप पलट गई। वहीँ सोमवार को भी एक ओवर लोडेड ट्रैक्टर में सवार करीबन 50 ग्रामीण मेले में शामिल होने जा रहे था। ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 15 ग्रामीण घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों ही हादसे ओवरलोड की वजह से हुए हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button