खनिज विभाग ने मंदिर हसौद में 2 चूना पत्थर खदानें सील की, 7 हाइवा जब्त

खनिज विभाग ने मंदिर हसौद में 2 चूना पत्थर खदानें सील की, 7 हाइवा जब्त
रायपुर। अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मंदिर हसौद में बड़ी कार्रवाई की है। सहायक खनिज अधिकारी उमेश भार्गव के नेतृत्व में टीम ने दो चूना पत्थर (क्रेशर) खदानों को सील करने के साथ-साथ अवैध परिवहन में लगे 7 हाइवा वाहनों को भी जब्त किया है।
जांच के दौरान खदान संचालकों के पास आवश्यक दस्तावेज पूर्ण नहीं पाए गए, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए खदानों को सील कर दिया गया। जिन खदानों पर कार्रवाई हुई, उनमें सीजी एग्रो फार्म (विपिन अग्रवाल एवं के.सी. अग्रवाल), मंदिर हसौद और जय कुमार बजाज, मंदिर हसौद शामिल हैं। सहायक खनिज अधिकारी उमेश भार्गव ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। खनिज विभाग के संचालक रजत बंसल के निर्देशानुसार अब पूरे राज्य में खदान संचालन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी तरीके से करना अनिवार्य है, जिससे अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।



