छत्तीसगढ़

लेखराम साहू की कर्तव्यनिष्ठा बनी मिसाल, प्रदेश नेताओं ने की जमकर सराहना


रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक 8 अप्रैल 2026 को शंकर नगर स्थित राजीव भवन में आयोजित की गई, जिसमें संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
बैठक में प्रदेशभर के जिला कांग्रेस अध्यक्षों और बूथ प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर की ओर से अध्यक्ष बसंत यादव एवं जिला बूथ प्रभारी लेखराम साहू ने जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों की विस्तृत रिपोर्ट पेश की।
लेखराम साहू रहे चर्चा के केंद्र में
रिपोर्ट के दौरान विशेष रूप से लेखराम साहू की कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की गई। उन्होंने भानुप्रतापपुर विधानसभा के ग्राम राड़वाही में रात्रि प्रवास कर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। उनके नेतृत्व में कांकेर जिले में लगभग 80 प्रतिशत बूथ कमेटियों का गठन पूरा हो चुका है, जो संगठन की मजबूती की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं ने लेखराम साहू की सक्रियता, समर्पण और तेज कार्यप्रणाली की खुलकर प्रशंसा की। प्रदेश नेतृत्व ने उनके कार्य को अनुकरणीय बताते हुए अन्य कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
अंत में लेखराम साहू एवं बसंत यादव को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में उनकी भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण माना गया।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button