राष्ट्रीय

विधानसभा चुनाव : असम, केरल और पुड्डुचेरी में मतदान जारी, 4 मई को नतीजे

विधानसभा चुनाव : असम, केरल और पुड्डुचेरी में मतदान जारी, 4 मई को नतीजे

नई दिल्ली। असम, केरल और पुदुचेरी में आज विधानसभा चुनावों के लिए मतदान जारी है। असम और पुदुचेरी में बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए सत्ता में है, वहीं केरल की सत्ता पर वाम मोर्चा का कब्जा है और सूबे में उसकी मुख्य लड़ाई कांग्रेस से मानी जा रही है।

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन के बीच माना जा रहा है। बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में है, जबकि कांग्रेस 2016 में सत्ता गंवाने के बाद वापसी की कोशिश कर रही है। केरल की 140 विधानसभा सीटों के लिए भी गुरुवार को एक ही चरण में मतदान होगा। यहां कुल 2.71 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। केरल में चुनाव मैदान में 883 उम्मीदवार हैं। पुदुचेरी में मुख्य मुकाबला मुख्य रूप से कांग्रेस और उसके सहयोगियों तथा बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के बीच है। छोटा राज्य होने के बावजूद यहां की राजनीति काफी दिलचस्प मानी जाती है। पुदुचेरी में चुनाव के नतीजे यह तय करेंगे कि क्या कांग्रेस अपनी पकड़ बनाए रख पाती है या बीजेपी यहां अपनी स्थिति और मजबूत कर पाती है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button