राजीव भवन में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक एवं सम्मान समारोह आयोजित

संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक बूथ में प्रभावी और सक्रिय बूथ प्रभारी की नियुक्ति आवश्यक- लेखराम साहू
धमतरी। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 10 अप्रैल 2026 को राजीव भवन धमतरी में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत बूथ कमेटी गठन, नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के पदभार ग्रहण तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला के वरिष्ठ नेताओं ने उपस्थित पदाधिकारियों और अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी को मिलजुलकर कांग्रेस संगठन के लिए ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी को 7 दिनों के भीतर बूथ कमेटियों का गठन पूर्ण करना है। इसके लिए जिला के वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी बनाकर प्रत्येक को 5 से 6 गांवों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, ताकि निर्धारित समय-सीमा में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा सके।
जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास जताया कि प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त निर्देशों का पालन करते हुए सात दिनों के भीतर बूथ कमेटियों का गठन पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि धमतरी के कार्यकर्ता हमेशा से जुझारू और सक्रिय रहे हैं तथा संगठन के कार्यों को पूरी निष्ठा से पूरा करेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक कुरूद एवं जिला बूथ प्रभारी कांग्रेस कमेटी कांकेर लेख राम साहू ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक बूथ में प्रभावी और सक्रिय बूथ प्रभारी की नियुक्ति आवश्यक है। ऐसे कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए जिनकी गांव में अच्छी छवि हो, जो कार्य करने में सक्षम हों और जिनका स्थानीय स्तर पर प्रभाव हो। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निर्धारित समय के भीतर धमतरी जिले के सभी बूथों में कमेटियों का गठन पूर्ण कर लिया जाएगा, बशर्ते कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर बैठकें लें और पूरी सक्रियता के साथ कार्य करें।
कार्यक्रम के दौरान लेख राम साहू ने जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी



