छत्तीसगढ़

भाजपा का “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान तेज, विंध्यवासिनी वार्ड में जनसंपर्क से गूंजा माहौल


धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार चलाया जा रहा संगठन का महत्वाकांक्षी अभियान “गांव चलो, बस्ती चलो” जिले में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में आज विंध्यवासिनी वार्ड की बस्ती में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर आम जनता से सीधा संवाद स्थापित किया। पूरे क्षेत्र में उत्साह और सक्रियता का माहौल देखने को मिला।
अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और भाजपा का ध्वज लगाकर संगठन के प्रति विश्वास और जुड़ाव का संदेश दिया। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं—जैसे गरीब कल्याण, स्वास्थ्य, आवास, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी गई। लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं, जो हर परिस्थिति में जनता के बीच रहकर सेवा कार्य करते हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करना तथा आम नागरिकों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है।
कार्यक्रम में अभियान अतिथि के रूप में नीलेश लुनिया (सभापति, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी) शामिल हुए। उनके साथ शिवनारायण छटा, धनेश सोनकर, शिव नेताम, वार्ड पार्षद अखिलेश सोनकर, अरुणा यादव, मीना साहू, श्यामा साहू, गोपाल, तरुण निर्मलकर, शिवम निर्मलकर सहित अनेक कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने मिलकर संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
अभियान के अंत में कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि इस तरह के जनसंपर्क कार्यक्रमों से पार्टी की विचारधारा और योजनाएं हर घर तक पहुंचेंगी और संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button