महिलाओं एवं बालिकाओं ने भी क्रिकेट खेलकर मिशन मैदान पर, किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

चौके छक्के से बेट में हाथ आजमा कर पं.राजेश शर्मा के आयोजन का किया सराहना
शहर को खेल के क्षेत्रों में पृथक पहचान देने रहेंगे सदैव तत्पर -:पं.राजेश शर्मा
धमतरी(प्रखर)खेल पखवाड़ा के अंतर्गत 10 दिनों तक खेले गए क्रिकेट के टीमों के बीच खेले गए मैचों के बाद रविवार के दिन फाइनल मुकाबला देर रात को खेला जाना निश्चित है इससे पूर्व शहर के महिलाओं की चार टीमों जिसमें शक्ति इलेवन,जय श्रीराम,जय,श्री श्याम, ड्रीम इलेवन के 50 से अधिक महिला खिलाड़ियों द्वारा अपने उत्कृष्ट क्रिकेट के प्रदर्शन करने हेतु मिशन मैदान पर उतरे , शहर में हुए अपने तरीके के इस अनोखे आयोजन को करीब से देखने के लिए लोगों में कौतूहल रहा, डिजिटल माध्यम से भी यूट्यूब पर इन मैचों को हजारों लोगों ने फॉलो करते हुए लाइक किया। यहां तक की महिला खिलाड़ियों ने खेल पखवाड़ा के संरक्षक धर्म प्रेमी समाज सेवी पंडित राजेश शर्मा के इस आयोजन के प्रति उन्हें सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। श्री शर्मा ने आगे कहा कि सभी के प्रयास एवं सहयोग से खेल के क्षेत्र में शहर को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए वह प्रत्येक स्तर पर तत्पर रहेंगे।
उक्त आयोजन के उत्साह वर्धन हेतु नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, खेल पखवाड़ा के संयोजक योगेश रायचुरा, रघुवीर बघेल, विकास शर्मा, बिट्टू, पिन्टू यादव, कुलेश सोनी, शाहिद अनेक लोगों उपस्थित रहे।
आशा भोंसले के निधन पर शोक व्यक्त कर अर्पित किया गया श्रद्धा-सुमन
महिलाओं के क्रिकेट प्रारंभ होने से पूर्व मिशन मैदान पर सभी खिलाड़ी सहित आयोजन समिति से जुड़े हुए सदस्यों के द्वारा देश की प्रख्यात गायिका आशा भोसले के निधन पर कतारबद्ध खड़े होकर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर संगीत के क्षेत्र में उनकी साधना को याद करते हुए हिंदी फिल्म जगत को ऐसी क्षति बताया जिसकी भरपाई असंभव है।
संगीत की साधिका का योगदान सदैव रहेगा स्मृत -: राजेश शर्मा
देश के फिल्म जगत के माध्यम से संगीत को साधना के रूप में अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बताते हुए आशा भोसले ने जो योगदान इस क्षेत्र में दिया है वह स्मृति पटल पर युगों युगों तक याद किया जाता रहेगा यह बात उन्हें श्रद्धांजलि करते हुए धर्म प्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा द्वारा व्यक्त करते हुए आगे कहा है कि मेरे जैसे लाखों प्रशंसकों ने आज मां सरस्वती की मानक पुत्री स्वर की सेविका को खो दिया है।



