छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा महिला मोर्चा की बहनें महंगाई का विरोध करने से क्यों डरती हैं? : धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा की भाजपा महिला मोर्चा की बहने महंगाई का विरोध करने से क्यों डरती हैं? महंगाई मैन मोदी सरकार की मुनाफाखोरी की नीति ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। आज टमाटर 160 रु. किलो, रसोई गैस 12 सौ रुपए में, दूध दही कॉपी, पुस्तक, स्टेशनरी, जूता, चप्पल पर मोदी टेक्स यानी जीएसटी है। दवाइयों के दाम में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधन एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम भी आसमान छू रहे हैं। पूरे देश में डेढ़ करोड़ कामकाजी महिलाओं के हाथ से रोजगार छीना गया है। भाजपा के कई नेताओं के ऊपर महिलाओं के साथ दुराचार अत्याचार करने के आरोप हैं और वो नेता अब तक भाजपा में है। भाजपा महिला मोर्चा की बहनों को इन सब का विरोध करना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 2014 के पहले कांग्रेस शासनकाल में रसोई गैस के सिलेंडर 410 रु. मिलते थे, पेट्रोल डीजल 60 रु. और 55 रु. लीटर में मिलते थे। खाने का तेल 70 रु. किलो राहर दाल 50 रु. किलो और टमाटर आलू प्याज 5 रू. किलो के अंदर मिलते थे। जब यही भारतीय जनता महिला मोर्चा की बहनें आलू प्याज की माला पहन कर महंगाई बता कर विरोध करते थे। भारतीय जनता महिला मोर्चा की बहनों ने केंद्र में सरकार बनने पर 100 दिनों में महंगाई कम करने, सस्ते दरों पर रसोई गैस पेट्रोल डीजल खाद्यान्न उपलब्ध करने का वादा किए थे 9 साल में हालात यह है कि लोग टमाटर नहीं खरीद पा रहे हैं। महंगाई चरम सीमा पर है और भाजपा महिला मोर्चा की बहनें मौन है महंगाई का विरोध करने से डर रही हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा की कांग्रेस सरकार शराबबंदी के साथ नशाबंदी की दिशा में जन जागरूकता माध्यम से काम कर रही है। भाजपा महिला मोर्चा के बहनों को शराबबंदी के साथ नशाबंदी के लिए जनजागरूकता अभियान चलाना चाहिए  इस पुनीत कार्य में भागीदार बनना चाहिये। और एक राष्ट्रीय नीति बनाने के लिए मोदी सरकार पर दबाव बनाना चाहिए पूरे देश में एक साथ नशाबंदी हो।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button